Bihar Politics: बिहार में सियासी उटलफेर के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी दिल्ली से पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने तो मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन राबड़ी देवी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहें।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब देश की राजनीति करने का बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार के नए सीएम की तलाश शुरू हो गई है। हालांकि विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी सीएम की कुर्सी हासिल करने के लिए नीतीश कुमार को जबरन राज्यसभा भेज रही है।
इस सियासी उलटफेर के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने हैरानी जताई। राबड़ी देवी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सीएम की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए नीतीश कुमार को जबरन हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को ही बिहार का मुख्यमंत्री रहना चाहिए।


