ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मचे घमासान के बीच JMM ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, इतनी सीटों पर दावा ठोका

Bihar Election 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव में 12 सीमावर्ती सीटों पर दावेदारी की है और तेजस्वी यादव से बातचीत के लिए नेताओं को पटना भेजा है। गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी की मांग की गई है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों में तनातनी का माहौल है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जारी घमासान के बीच जेएमएम ने बिहार चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत दे दिए है, जिससे तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ती दिख रही है।


दरअसल, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बिहार की सीमावर्ती 12 विधानसभा सीटों पर दावेदारी के साथ महागठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी चाहती है। इन 12 सीटों में तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई शामिल हैं।


ये सभी जिले झारखंड की सीमा से सटे हुए हैं और इन क्षेत्रों में झामुमो का मजबूत वोटबैंक माना जाता है। पार्टी का दावा है कि यहां उसका संगठनात्मक ढांचा मज़बूत है और पहले इन सीटों से उसके विधायक भी निर्वाचित हो चुके हैं।


इस संबंध में छह अक्टूबर को झामुमो के नेता सुदीव्य कुमार सोनू और विनोद पांडे पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के निर्देश पर हो रही है, जिन्होंने दोनों नेताओं को सीट शेयरिंग पर बातचीत की जिम्मेदारी सौंपी है।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार झामुमो बैठक को लेकर बेहद गंभीर है और नेतृत्व ने अपने प्रतिनिधियों को मजबूत तर्कों और आंकड़ों के साथ बातचीत के लिए तैयार किया है। बता दें कि सितंबर में पटना में आयोजित 'वोटर अधिकार रैली' के दौरान हेमंत सोरेन ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, लेकिन तब सीट बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हो सकी थी।


झामुमो का तर्क है कि गठबंधन धर्म में उसे वही सम्मान और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, जैसा उसने झारखंड में अपने सहयोगियों को दिया था। पिछले वर्ष झारखंड विधानसभा चुनावों में झामुमो ने महागठबंधन धर्म निभाते हुए आरजेडी को 7 सीटें दी थीं, जिनमें से राजद ने 4 पर जीत दर्ज की थी। अब पार्टी उसी आधार पर बिहार में 12 सीटों की डिमांड कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें