ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण से क्यों डर रहा विपक्ष? जीतन राम मांझी ने बताई असल बात

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने वोटर लिस्ट, एनआरसी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। मांझी ने कहा कि फर्जी वोटर हटने से जिनका नुकसान है, वही डर रहे हैं।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। बिहार में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण कार्य पर मचे घमासान पर मांझी ने कहा कि, हम जानते हैं कि किन-किन क्षेत्रों में बोगस वोटर बने हैं, कहीं 25 हज़ार तो कहीं 30 हज़ार तक। जब ऐसे फर्जी नाम हटेंगे तो डर तो उन्हीं को होगा जो गलत हैं। अगर विपक्ष के पास सच है, तो डर क्यों?


तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए मांझी ने कहा कि, तेजस्वी कहते हैं कि वे कलम बांट रहे हैं, जबकि वे असल में तलवार बांट रहे हैं। उनके पिता लाठी में तेल डालने का काम करते थे, तेजस्वी को उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहिए। तेजस्वी की 20 महीने की सत्ता मांग को मांझी ने खारिज करते हुए कहा कि यह मांग गलत है, उन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है। 


मांझी ने कहा कि तेजस्वी के पिता के शासनकाल में जंगलराज था, जिसे बिहार की जनता भलीभांति जानती है। आज भी आरजेडी के लोग 70% ज़मीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और राज्य में हो रहे अधिकांश अपराध बलात्कार और हत्या के पीछे इन्हीं के लोग हैं। अगर इन्हें 10 महीने भी सत्ता मिल गई तो बिहार की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। बिहार में एनआरसी लागू करने की ओवैसी की मांग पर मांझी ने कहा, उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। 


वहीं चिराग पासवान के सम्मेलन आयोजन और ‘स्वाभिमान के साथ समझौते’ की बात पर मांझी ने कहा, वह एनडीए को मज़बूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। सीट शेयरिंग का फैसला एनडीए नेतृत्व करेगा। पश्चिम बंगाल में महिला के साथ बलात्कार की घटना पर मांझी ने कहा, वहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। ममता बनर्जी को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें