ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

जीतन राम मांझी ने की 'लालू परिवार आयोग' बनाने की मांग, कहा..'चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद'..

जीतन राम मांझी ने कहा कि गिल्ली डंडा खेलने वाले तेजस्वी को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया गया। जबकि तेजस्वी ने कुछ पढ़ाई लिखाई नहीं की थी। सिर्फ खेल खेला था।

bihar
लालू परिवार पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार सरकार की ओर से गठित आयोगों में नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि बिहार में जीजा आयोग, जमाई आयोग बनाने के साथ-साथ मेहरारू आयोग भी बना देना चाहिए। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू यादव के परिवार का एक आयोग भी बन जाना चाहिए। 


दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। जीतन राम मांझी ने कहा कि गिल्ली डंडा खेलने वाले तेजस्वी को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया गया। जबकि तेजस्वी ने कुछ पढ़ाई लिखाई नहीं की थी। सिर्फ खेल खेला था।


जीतन राम मांझी ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए गया कि "चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद”..तेजस्वी से कोई अच्छी बातों को उम्मीद हम लोग नहीं रखते हैं। जो खुद परिवारवादी पार्टी है। नौवीं फेल जिसने अपने पत्नी को मारकर भगाया उसे बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। मीसा को राज्यसभा का मेंबर बनाया और लोकसभा का चुनाव लड़ाकर सांसद बनाया। सिंगापुर की रहने वाली रोहणी को लोकसभा का चुनाव लड़ाया। कौन ऐसे आंदोलन की उपज हैं राबड़ी देवी जिनको विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसी को कहा जाता है कि "चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर गो छेद”..

पटना से प्रेम की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें