ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

JDU ऑफिस में जमकर मारपीट और गाली-गलौज, ललन सिंह के समर्थक और कार्यकर्ता आपस में भिड़े; देखिए.. वीडियो

Bihar Politics: पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ हंगामा किया।

Bihar Politics
जेडीयू दफ्तर में मारपीट
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गाली गलौज की गई है। इस दौरान जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। कार्यकर्ता नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने से नाराज हैं और इसे बड़ी साजिश बता रहे हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद जेडीयू दो गुटों में बंट गई है। पार्टी का एक गुट सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का स्वागत कर रहा है और यह उनका निजी फैसला बता रहा है तो वहीं दूसरा गुट इसे बड़ी साजिश करार दे रहा है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के एलान के बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं और मुंगेर सांसद ललन सिंह और जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह पर साजिश करने का आरोप लगा रहे हैं।


कार्यकर्ता इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि नीतीश कुमार ने अपनी मर्जी से सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। ऐसे में इसको लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक गुट काफी नाराज है और इसका विरोध कर रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा भी है और यही गुस्सा आज जेडीयू ऑफिस में फूट पड़ा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की आज जेडीयू में ग्रांड एंट्री कराई गई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह बड़ी संख्या में समर्थकों को साथ लेकर जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान ललन सिंह के समर्थक और जेडीयू कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। जेडीयू कार्यकर्ताओं और ललन सिंह के समर्थकों के बीच खूब गाली गलौज भी हुई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।


वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ललन सिंह के समर्थक और जेडीयू के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए हैं और ललन सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं। इस दौरान ललन सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी हुई हालांकि उनके समर्थकों ने भी ललन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।

पटना से फर्स्ट बिहार के लिए प्रेम राज की रिपोर्ट..





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें