ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Politics: गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के सांसद को बताया निकम्मा, अजय मंडल और महिला नेता को लेकर फिर से कही गंदी बात

Bihar Politics: बिहार की सियासत में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। उन्होंने सांसद पर निजी जीवन को लेकर गंभीर आरोप लगाए और संसदीय योग्यता पर भी सवाल उठाए। बयानबाजी से पार्टी में असहजता बढ़ गई है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की सियासत एक बार फिर तीखी बयानबाजी और व्यक्तिगत आरोपों से गरमा गई है। गोपालपुर से जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल को निकम्मा बता दिया और उनके चरित्र पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।


कटिहार में एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए गोपाल मंडल ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि अजय मंडल रखैल लेकर घूमते हैं और जदयू की महिला नेत्रियों को टिकट के लालच में अपने निजी कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं, उन्होंने स्थानीय कहावतों और देसी तंज के ज़रिए भी सांसद पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘शुगर मुहा’ और ‘सुग्री का गोय न करसी का, न बोरसी का’ तक कह डाला।


विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने अजय मंडल की संसदीय योग्यता पर भी सवाल उठाया और कहा कि अजय मंडल सांसद बनने लायक नहीं हैं, उन्हें सिर्फ नंबर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंबल दे दिया था। विधायक और सांसद के बीच इस तरह की तीखी जुबानी जंग ने पार्टी के अंदर असहजता बढ़ा दी है। 


इससे पहले भागलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के दौरान भी गोपाल मंडल ने भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल और पार्टी की एक महिला नेता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। जिसपर अजय मंडल ने गोपाल मंडल पर मानहानि का केस करने की चेतावनी दी थी। गोपाल मंडल के इन बयानों से न सिर्फ जदयू संगठन में हलचल मची है, बल्कि क्षेत्रीय राजनीति में भी नया मोड़ आ गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें