ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: बिहार में कांग्रेस की 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए 25 जिलों में को-ऑर्डिनेटर नियुक्त, देखिए.. पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने बिहार में 17 अगस्त से शुरू होने वाली 'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए 25 जिलों में को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नियुक्तियों को दी मंजूरी।

Bihar Election 2025
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में कांग्रेस पार्टी 17 अगस्त से 'मतदाता अधिकार यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को राज्य के 25 जिलों के लिए को-ऑर्डिनेटर की सूची जारी की।


इस संबंध में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा के लिए को-ऑर्डिनेटर की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष राजेश राम के अनुसार, यह यात्रा रोहतास से शुरू होगी और इसका उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, जनता के मताधिकार की ताकत और संविधान की गरिमा को बनाए रखना है। 


उन्होंने यात्रा को "ऐतिहासिक कदम" बताया। राजेश राम ने सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक भी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि यह यात्रा लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता अधिकारों को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है।


'मतदाता अधिकार यात्रा' के लिए को-ऑर्डिनेटर

रोहतास - अजय राय उर्फ रामकिशन ओझा

औरंगाबाद - धीरज गुर्जर

गया - कमलेश्वर पटेल

नवादा और नालंदा - विधायक दिनेश गुर्जर

शेखपुरा - संजय कपूर

जमुई - कुलदीप इंदौरा

लखीसराय - सत्य नारायण पटेल

मुंगेर - नीलांशु चतुर्वेदी

भागलपुर - सांसद अशोक सिंह

कटिहार - भजन लाल जाटव

पूर्णिया - रामपाल जाट

अररिया - नदीम जावेद

सुपौल - वीरेंद्र राठौर

मधुबनी - विधायक शीशपाल सिंह

दरभंगा - अनिल चौधरी

मुजफ्फरपुर - कुलदीप वत्स

सीतामढ़ी - असलम शेख

मोतिहारी - काजी निजामुद्दीन

पश्चिम चंपारण - सांसद तनुज पूनिया

गोपालगंज - प्रियाव्रत सिंह

सीवान - राजेश ठाकुर

छपरा - सचिन यादव

आरा - विधायक कुमार जय मंगल

पटना - अविनाश पांडेय, सचेत बंटी, चेतन चौहान



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें