ब्रेकिंग
बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Bihar Politics: ‘निषाद समाज का वोट अब नहीं बिकेगा’ खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मलेन में गरजे मुकेश सहनी

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद का वोट अब नहीं बिकेगा । निषाद

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज खगड़िया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद का वोट अब नहीं बिकेगा । निषाद अब उन्हें ही वोट करेगा जो इनके हित की बात करता हो। 


उन्होंने कहा कि पहले शराब और पैसे के बल पर निषादों का वोट खरीद लिया जाता था लेकिन बाद में इसे कोई पूछता नहीं था। आज हमने यह दिखा दिया है कि अब निषाद केवल मछली नहीं मारेगा बल्कि विधायक भी बनाएगा और सरकार भी बनेगा। 


उन्होंने कहा कि हमलोग लालू यादव की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं, जो नीचे बैठने वाले गरीबों को कुर्सी पर बैठाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब ने देश की आजादी के बाद हम सभी को वोट देने का अधिकार दिया है। जिसमें हम अपनी सरकार चुनते है लेकिन आज उस वोट को छीनने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा हमे अपना वोट और अधिकार बचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अब गांव गांव जाने की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाइए,  हम सबका कल बेहतर होगा। जब अपनी सरकार बनेगी तो वह हमारी समस्या का भी हल करेगी। 


वीआईपी प्रमुख ने कहा कि पहले राजा के घर ही राजा पैदा होता था लेकिन अब वोट की ताकत से पीएम और सीएम का चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट रहिए और महागठबंधन की सरकार बनाइए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस साल चुनाव होना है और इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दीजिए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें