ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में बोले खरगे : जनता का फैसला मोदी जी के लिए राजनैतिक और नैतिक हार

DELHI : एनडीए के घटक दलों की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार कि शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद प

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में बोले खरगे : जनता का फैसला मोदी जी के लिए राजनैतिक और नैतिक हार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : एनडीए के घटक दलों की बैठक के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार कि शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शरद पवार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी, कल्पना सोरेन, चंपाई सोरेन, उमर अब्दुल्ला, डी राजा, संजय राउत, स्टालिन, सीताराम येचुरी, संजय सिंह समेत इंडी गठबंधन के कई नेता शामिल हुए।


बता दें कि विगत 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद 17वीं लोकसभा को राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली में एनडीए के घटक दलों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुन लिया गया। 


अब कल 7 जून को राष्ट्रपति से मिलकर नरेन्द्र मोदी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 18वीं लोकसभा के चुनाव में हम विनम्रता से जनमत को स्वीकार करते हैं। यह जनता की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया है। ख़ासकर सत्ताधारी दल, भाजपा ने एक व्यक्ति-एक चेहरे के नाम पर वोट माँगा था। खरगे ने आगे कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि यह mandate मोदीजी के ख़िलाफ़ है। यह उनकी राजनैतिक और नैतिक (Political & Moral ) हार है।


उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने बहुत प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा है। सरकारी मशीनरी ने कदम-कदम पर अवरोध डाला था। हमारे बैंक खाते सीज करने से लेकर तमाम नेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। फिर भी शुरू से आखिर तक कांग्रेस पार्टी का Campaign सकारात्मक था- positive था। हमने महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों और मजदूरों की बदहाली, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग जैसे विषयों को केंद्रीय मुद्दा बनाया था। इन मुद्दों पर बड़ी संख्या में लोग हमसे जुड़े, हमारा समर्थन किया। प्रधानमंत्री जी ने जिस तरह का कैंपेन किया, वह इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया, जनता ने उसे समझ लिया।


खरगे ने कहा कि मैं इस मौके पर कहना चाहूंगा कि राहुल गांधी जी की दोनों यात्राओं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा  के दौरान लाखों-करोड़ों लोगों से मिलना, लोगों की समस्याओं को सुनना और आगे चलकर उन समस्याओं का हल ढूँढना, हमारे campaign का आधार बना। हमने इसी को 5 न्याय और 25 गारंटी का नाम दिया है। इसी के आधार पर हमने गारंटी कार्ड भी बनाया। हमारे कार्यकर्ता उसे लेकर घर-घर तक गए।


इसके अलावा जो एक महत्वपूर्ण बात हुई वह भाजपा नेतृत्व के अहंकार की वजह से हुई। उन्होंने धीरे-धीरे सारे सांविधानिक संस्थाओं के ऊपर ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। फिर इनका उपयोग विरोधी दलों के ख़िलाफ़ करने लगे। जो दब गया, उसे दबा कर अपनी तरफ़ कर लिया। जो नहीं दबे, उसकी पार्टी को ही तोड़ दिया। नहीं तो उसे जेल में डाल दिया। लोगों को यह विश्वास हो गया था कि मोदी जी को एक मौक़ा और मिला तो अगला हमला संविधान पर होगा। लोगों को इसके प्रमाण नए संसद सत्र के साथ ही दिखेगा। ख़ुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड्यंत्र में अब सफल नहीं हो पाएगी।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस अवसर पर CPP Chairperson सोनिया गाँधी जी, हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गाँधी जी, प्रियंका गांधी जी का विशेष धन्यवाद करना चाहता हूँ। इन्होंने दिन-रात बराबरी से पूरे देश में Campaign किया और हमें एक मज़बूत स्थिति में पहुँचाया। 


आख़िर में, मैं INDIA गठबंधन के अपने सभी साथियों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूँ। सभी एक साथ मिलकर एक स्वर में रहें। सभी ने मिलकर प्रचार किया हैऔर एक दूसरे की मदद की है। हमारे हज़ारों-लाखों कार्यकर्ताओं ने अच्छे तालमेल के साथ काम किया है। आप सभी का धन्यवाद! अभी हमारी लड़ाई अंजाम तक नहीं पहुंची है।


उन्होंने कहा कि हम सबको आने वाले दिनों में इसी तरह लोगों के अधिकारों के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, देश की तरक़्क़ी के लिए और सीमाओं की सुरक्षा के लिए लड़ते रहना होगा। हमें सुनिश्चित करना होगा कि संसद सुचारू रूप से चले। विपक्ष के मुद्दों को प्राथमिकता मिले। संसद में उन विषयों पर बहस हो जो मौजूं हैं। आने वाले दिन महत्वपूर्ण होंगे। हम आपसे बात करते रहेंगे। धन्यवाद ! जय संविधान, जय हिन्द! 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें