ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Tej Pratap Yadav Vs Aishwarya: तेजप्रताप और एश्वर्या राय तलाक मामले में हुई अहम सुनवाई, जानिए.. कोर्ट में क्या हुआ?

Tej Pratap Yadav Vs Aishwarya: लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी के बीच चल रहे तलाक के मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित कर दी.

Tej Pratap Yadav Vs Ashyarya
तेजप्रताप-एश्वर्या राय तलाक मामला
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tej Pratap Yadav Vs Aishwarya: पटना सिविल कोर्ट में आज तेजप्रताप यादव और एश्वर्या राय के तलाक मामले पर होने वाली सुनवाई टल गई। यह सुनवाई तब होनी थी जब तेजप्रताप की दूसरी लड़की के साथ कथित शादी की बाते सामने आई हैं। कोर्ट ने एश्वर्या राय की अपील पर सुनवाई की अगली तिथि 21 जून निर्धारित कर दी।


कोर्ट पहुंचे एश्वर्या राय के वकील राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज कोई सुनवाई नहीं हुई है, कोर्ट ने सुनवाई को लिए अगली तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि कोर्ट में न तो तेजप्रताप यादव पहुंचे और ना ही एश्वर्या राय ही पहुंची थी। सिर्फ दोनों पक्ष के वकील कोर्ट आए थे। 


वहीं तेजप्रताप के वकील ने बताया कि कोर्ट में आज एश्वर्या राय द्वारा दाखिल घरेलू हिंसा के मामले पर सुनवाई होनी ती लेकिन उनकी तरफ से चार सप्ताह का समय कोर्ट से समय मांगा गया। जिसपर कोर्ट ने तीन सप्ताह बाद अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी। कोर्ट 21 जून को मामले पर सुनवाई करेगा।


बता दें कि तेजप्रताप यादव और एश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा है। अभी इसपर फैसला आने के पहले ही तेजप्रताप यादव ने अपने रिलेशनशीप का खुलासा खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दिया था। इसके बाद उनकी कथित शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। जिसके बाद उनकी पत्नी एश्वर्या ने इस मामले को कोर्ट के समक्ष रखने की बात कही थी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें