ब्रेकिंग
Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bihar Politics: ‘जिसको ऑपरेशन सिंदूर का सबूत चाहिए वह पाकिस्तान जाए’ गिरिराज सिंह का कांग्रेस को दो टूक जवाब

Bihar Politics: ऑपरेशन सिंदूर पर सबूत मांगने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. बेगूसराय में उन्होंने कहा कि जिसे भी सबूत चाहिए वह पाकिस्तान जाए और वहीं से जाकर सबूत लेकर आए.

Bihar Politics
गिरिराज सिंह का पलटवार
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई में पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के कई ठिकाने तबाह हो गए। भारत के इस ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस की तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं और इसके सबूत मांगे जा रहे हैं। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को दो टूक जवाब दिया है और कहा है कि जिसे भी सबूत चाहिए वह पाकिस्तान चला जाए।


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग हों या कोई और लोग हों, कुछ लोग देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं। ये लोग अभी भी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और सबूत मांग रहे हैं। अगर उन्हें सबूत मांगना है तो जाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से सबूत मांगे, उन्हें वहां से सबूत मिल जाएगा। 


उन्होंने कहा कि आज ऐसी हालत है कि पाकिस्तान बाप-बाप कर रहा है। पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर घुसकर टारगेटेड अटैक हुआ। वहां के आतंकवादी बड़ी बड़ी सभा कर पीएम मोदी को गालियां दे रहे हैं। 


जिसको सबूत चाहिए वह पाकिस्तान जाए और वहां से सबूत लेकर आए, वह सबूत होगा आतंकवादियों का खंडहर घर, जहां अटैक हुआ। सबूत होगा उसके 9 एयरबेस, जो खंडहर बन गए। पूरे देश और दुनिया ने देखा लेकिन भारत में कुछ लोग हैं जिनको सबूत चाहिए वह पाकिस्तान जाकर सबूत मांगें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें