ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Bihar Politics: बेगूसराय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने टीएमसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि टीएमसी गुंडों के बल पर चल रही है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


इस मौके पर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार गुंडों के बल पर चल रही है और विपक्षी कार्यकर्ताओं को डराने का काम किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उनका आरोप था कि राज्य में भय का माहौल बनाकर लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने बयान देते हुए कहा था कि एक सीमा होती है जिसे पार नहीं करना चाहिए, लेकिन बीजेपी सभी हदें पार कर रही है। इसपर पलटवार करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह चोर के चोरी के खिलाफ बोलने जैसा है।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने संविधान और संघीय ढांचे का सम्मान नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने कार्यकाल में बेरोजगारी, गरीबी और उद्योगों के पलायन जैसे मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, बल्कि केवल बीजेपी की आलोचना पर ध्यान केंद्रित किया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें