ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘खुद को सीएम नहीं, पीएम समझती हैं ममता बनर्जी’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी को लेकर भड़के गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ममता पर संवैधानिक पद पर टिप्पणी करने के बजाय अपने कामों पर ध्यान देने और राज्य में वोट बैंक राजनीति पर रोक लगाने की बात कही।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर टिप्पणी करने के बजाय अपने कामों और नीतियों पर आत्ममंथन करना चाहिए।


मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी खुद को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं बल्कि प्रधानमंत्री समझती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वोट बैंक की राजनीति की जा रही है और अवैध तरीके से बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता देने की कोशिश हो रही है।


उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों की ज्यादा चिंता है, जबकि राज्य के आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार है और ममता बनर्जी की सरकार का अंत तय है।


केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा कि क्या पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा की तर्ज पर महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह देगी या नहीं। इसके अलावा उन्होंने पूछा कि क्या राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से दोबारा की जाएगी और क्या कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार यह सब नहीं करेगी तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा।


वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अब राहुल गांधी झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं और उनकी ब्रेन मैपिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले किसानों को भड़काने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उसमें सफल नहीं हुए और अब देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय डेटा को अमेरिका को सौंपने के राहुल गांधी के आरोप को भी उन्होंने पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग की सहयोगी पार्टी बन गई है और केरल ही नहीं बल्कि पूरे देश में उसी तरह की राजनीति कर रही है।


प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी उन्होंने पलटवार किया। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को अपने नाना जवाहरलाल नेहरू के समय की नीतियों पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो संसद में यह बहस कराएं कि नेहरू के नेतृत्व में चीन को कितनी जमीन गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कितनी जमीन गई। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस विषय पर तथ्यों के साथ बहस होनी चाहिए ताकि देश की जनता सच्चाई जान सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें