ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

फिर फिसली इरफान अंसारी की जुबान, BJP के खिलाफ हमला बोलते हुए राहुल के बारे में क्या कह गए?

RANCHI: झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अपने बयान को लेकर अरफान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इरफान अंस

फिर फिसली इरफान अंसारी की जुबान, BJP के खिलाफ हमला बोलते हुए राहुल के बारे में क्या कह गए?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अपने बयान को लेकर अरफान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इरफान अंसारी ने शुक्रवार को बीजेपी पर हमला बोलते हुए अपने ही नेता राहुल गांधी के बारे में कुछ ऐसा बोल गए, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग अचरज में पड़ गए, हालांकि अपनी गलती का एहसास होने के बाद इरफान अंसारी उसमें सुधार कर लिया।


दरअसल, विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत मिलने की खबर मिलते ही जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी लड्डू बांटने के लिए विधानसभा पोर्टिको में बाहर आए थे। इस दौरान बीजेपी पर हमला बोलने के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने अपने ही नेता राहुल गांधी को स्वर्गीय बता दिया। इरफान अंसारी की बात सुनकर वहां खड़े पार्टी के लोगों के साथ साथ मीडियाकर्मी भी दंग रह गए।


इरफान अंसारी स्वर्गीय राजीव गांधी बोलने की जगह स्वर्गीय राहुल गांधी बोल गए थे। जब वहां मौजूद अन्य कांग्रेसियों ने उनकी बात सुनी तो उन्होंने इरफान अंसारी को उनकी गलती का एहसास कराया। जिसके बाद इरफान ने अपने बयान में सुधार किया। इरफान अंसारी ने गलती से राहुल गांधी को स्वर्गीय बता दिया या जानबूझकर ऐसा कहा यह तो वे खुद जानते हैं लेकिन अपने ही जीवित नेता को स्वर्गीय बताना कही से जायज नहीं है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें