ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि

फिर कांग्रेस ने नीतीश को दिया ऑफर, कहा- BJP का साथ छोड़ महागठबंधन में आए…JDU ने कहा- कबूल नहीं

PATNA: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक हलचल जारी है और ऑफर की सियासत हो रही है. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से महागठबंधन में आने का ऑफर दिया है. कांग्रेस

फिर कांग्रेस ने नीतीश को दिया ऑफर, कहा- BJP का साथ छोड़ महागठबंधन में आए…JDU ने कहा- कबूल नहीं
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीतिक हलचल जारी है और ऑफर की सियासत हो रही है. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से महागठबंधन में आने का ऑफर दिया है. कांग्रेस विधानमंडल के नेता अजीत शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ आए. यहां पर सरकार चलाने में कोई दबाव या परेशानी नहीं होगी. 

प्रेशर में नीतीश

अजीत शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार को देखकर लग रहा है कि वह इनदिनों बीजेपी के काफी दवाब में हैं. उनसे गृह विभाग छिनने की कोशिश हो रही है. गृह विभाग बीजेपी अपने पास रखना चाहती है. नीतीश कुमार गुस्से में भी दिख रहे हैं. लेकिन ये परेशानी उनको महागठबंधन के साथ नहीं आने वाली है. यहां पर साथ मिलकर काम कर सकते हैं.

जेडीयू- नीतीश दवाब में नहीं

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी के आदर्शों पर चलने का दावा करती है. लेकिन भ्रष्टाचारी के आगे दंडवत है. नीतीश कुमार के काम को सभी लोग जानते हैं. नीतीश कुमार ने जब महागठबंधन बनाया था उस दौरान तब बड़े दल के नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो उनका साथ छोड़ दिया. इससे कांग्रेस को सीध लेनी चाहिए. उनका गठबंधन उनको ही मुबारक हो. 

एनडीए में तनाव नहीं

बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए में कोई तनाव नहीं है. सब कुछ ठीक चल रहा है. अजीत शर्मा पर प्रेशर हैं. इसलिए वह अपनी राजनीति कर रहे हैं. विधायक दल के नेता बनने के बाद वह अपनी राजनीति रोटी सेंक रहे हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें