ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar Politics: चुनाव से पहले बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कर दिया यह बड़ा एलान

Bihar Politics: दरभंगा के नवोदय विद्यालय में छात्र जतिन गौतम की मौत के मामले में CBI जांच की मांग को लेकर BJP विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा 15 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठेंगे।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी बीच बिहार बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी विधायक ने 15 जुलाई यानि मंगलवार से आमरण अनशन करने का एलान किया है। मामला दरभंगा में एक छात्र की मौत से जुड़ा है।


दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में कक्षा आठ के छात्र जतिन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। छात्र का शव 8 जुलाई को अरावली जूनियर छात्रावास में पंखे से लटका हुआ मिला था। मृतक केवटी की मुखिया रूबी देवी का पुत्र था।


इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। रविवार को रनवे स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में केवटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैयाम थाना पुलिस के कथित लापरवाह रवैये की निंदा की गई और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि स्थानीय बीजेपी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में 15 जुलाई से रैयाम थाना परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। विधायक डॉ. झा ने कहा कि हमने एक बच्चा खोया है, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देना तक जरूरी नहीं समझा।


उन्होंने आरोप लगाया कि रैयाम पुलिस ने मृतक के चचेरे दादा समेत 21 लोगों को नामजद और 1500 लोगों को अज्ञात अभियुक्त बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 जुलाई से पहले पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार करती है, तो पहली गिरफ्तारी उनकी होगी।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें