ब्रेकिंग
Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राखबिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़

Bihar Crime News: सनकी पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेता, संपत्ति के लिए बन गया हत्यारा

Bihar Crime News: गोपालगंज के बेदोली गांव में एक पति ने संपत्ति विवाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज से दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, जहां एक पति ने संपत्ति विवाद में अपनी ही पत्नी की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेदोली गांव की है। 


इल दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि बाहरण यादव ने संपत्ति विवाद के कारण अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने हाल ही में अपने पिता महंत यादव की पुश्तैनी जमीन और घर बेच दिया था। 


इस बात को लेकर उसकी पत्नी नाराज थी और वह अपने मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले ही बाहरण उसे समझा-बुझाकर वापस घर लेकर आया था, लेकिन कल रात फिर से इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर बाहरण ने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी।


पूरे मामले पर हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी बाहरण यादव को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें