ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: झारखंड में JJMP के तीन नक्सली ढेर, मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Jharkhand News: गुमला में पुलिस और झारखंड जगुआर ने मुठभेड़ में JJMP के तीन नक्सलियों को ढेर किया। वहीं, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन पर कुल 2.27 करोड़ रुपये का इनाम था।

Jharkhand News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ घाघरा के जंगलों में हुई, जहां नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।


मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ खत्म होने के बाद एक AK-47 और दो इंसास राइफलें बरामद की गईं। फिलहाल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। झारखंड पुलिस इसे नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


उधर, इसी दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के पांच जिलों—बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और सुकमा में कुल 66 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के समर्पण नीति के तहत इन नक्सलियों ने हथियार छोड़े।


आत्मसमर्पण करने वालों में कई गंभीर अपराधों जैसे घात लगाकर हमले, जबरन वसूली और हथियार प्रशिक्षण शिविरों से जुड़े रहे हैं। इन पर कुल मिलाकर 2.27 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें