ब्रेकिंग
वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावावैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाबिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंटBihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाबसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर के खिलाफ भाजपा ने की साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में तेज हलचल मची हुई है। इसी बीच, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. BJP ने प्रशांत किशोर के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में आवेदन दर्ज कराया है.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में तेज हलचल मची हुई है। इसी बीच, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशांत किशोर के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में आवेदन दर्ज कराया है। भाजपा का आरोप है कि प्रशांत किशोर ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा का एक फर्जी फेसबुक पेज बनाया है, जिसका उपयोग वे अपने प्रचार-प्रसार के लिए कर रहे हैं। भाजपा ने इसे नियमों के उल्लंघन और राजनीतिक अनुशासन के खिलाफ बताया है और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा ने साइबर थाने में शिकायत दे दी है और सागर समाज इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशांत किशोर या उनके समर्थक इस फर्जी पेज को तुरंत बंद नहीं करते हैं, तो भाजपा कानून के तहत सख्त कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि यह मामला केवल एक पेज तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग एक दर्जन से अधिक फर्जी पेज बनाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाने और पार्टी विरोधी बयान फैलाने के लिए किया जा रहा है।


दिलीप जायसवाल ने इस तरह के फर्जीवाड़े को नैतिक और राजनीतिक तौर पर अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि यह न केवल चुनाव प्रक्रिया की शुद्धता के लिए खतरा है, बल्कि लोकतंत्र की भावना के भी खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है और आवश्यकतानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।


प्रशांत किशोर की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजनीतिक विश्लेषक इस घटना को आगामी चुनावी समीकरणों में भाजपा और प्रशांत किशोर के बीच बढ़ती टकराहट के रूप में देख रहे हैं। चुनावों के मद्देनजर दोनों पक्षों की रणनीतियों और उनके बीच विवादों पर नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट-प्रेम राज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें