ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Rajya sabha Election: 4 विधायक वाले RML को राज्यसभा सीट, 19 MLA वाले को क्यों नहीं? चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन

Rajya sabha Election: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए ने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। उपेंद्र कुशवाहा को मौका मिला, जबकि लोजपा (रामविलास) और HAM को प्रतिनिधित्व नहीं मिला।

Rajya Sabha Election
राज्यसभा का रण!
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Rajya sabha Election: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च तय की गई है, जबकि 16 मार्च को मतदान होगा। एनडीए ने लगभग सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं।


भारतीय जनता पार्टी ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं रामनाथ ठाकुर का नाम जदयू कोटे से लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा जदयू की दूसरी सीट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा है।


पांचवीं सीट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम फाइनल हो गया है, जबकि उनकी पार्टी के पास मात्र चार विधायक हैं। दूसरी ओर 19 विधायकों वाली चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को इस बार भी राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं मिला।


हालांकि लोजपा (रामविलास) की ओर से किसी नाराजगी से इनकार किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए प्रत्याशियों का न केवल समर्थन करेगी, बल्कि उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम भी करेगी। सभी विधायक एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।


इससे पहले चर्चा थी कि चिराग पासवान की मां रीना पासवान को राज्यसभा भेजा जा सकता है। हालांकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी मां सक्रिय राजनीति में आने की इच्छुक नहीं हैं। स्वयं रीना पासवान ने भी राजनीति में आने से इनकार किया था।


इधर केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी पार्टी के लिए एक राज्यसभा सीट की मांग रखी थी। उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के पांच विधायक और एक विधान पार्षद हैं, जिनमें उनके पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन भी शामिल हैं। बावजूद इसके HAM को भी राज्यसभा में प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका। वहीं विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव 5 मार्च को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें