ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Bihar Politics: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा- अगर निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाना था, तो भाजपा नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार पर भी सरकार पर निशाना साधा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जदयू के कार्यकर्ताओं के निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर कहा कि अगर निशांत मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमारी शुभकामनाएं हैं। 


हालांकि उन्होंने यह भी कि भाजपा को अगर निशांत को ही सीएम बनाना था तो नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजकर क्यों हटाती?  जदयू के कार्यकर्ता ऐसा कहकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और राजनीति में आए हैं। अब वे क्या बनेंगे और जदयू उन्हें क्या बनाएगी, यह तो जदयू का काम है, इससे हम लोगों को कोई लेना-देना नहीं है।


इधर, विक्रमशिला पुल को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार है और भ्रष्टाचार चरम पर है। पहले भी कई पुल के क्षतिग्रस्त होने, टूटने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि काम करने वाले उनके दोस्त, यार हैं जो काम कर रहे हैं। जब ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी तब ही लोगों में डर पैदा होगा। 


वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने महंगाई को लेकर कहा कि सरकार की पॉलिसी ही गलत है तो महंगाई बढ़ेगी ही। महंगाई तो बढ़ना ही है। पिछले 11 साल से आत्मनिर्भर देश बनाने की बात कही जा रही है लेकिन कुछ काम हो नहीं रहा है। जब दूसरे पर आश्रित हैं तो ऐसा तो होगा ही। पड़ोसी देशों के साथ और अन्य देशों से संबंध अच्छे रहते तो इसका लाभ देश को मिलता।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें