ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: ‘निषाद समाज को गुमराह करने की साजिश रच रही बीजेपी’ मुकेश सहनी का बड़ा हमला

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और निषाद समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और निषाद समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन विस्तार को लेकर बातचीत की।


इस क्रम में उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव की आहट सुनकर ही निषाद समाज को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने भाजपा के मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित मछुआरा समाज के सम्मेलन को लेकर कहा कि भाजपा पैसे की बदौलत इस सम्मेलन में भीड़ जुटा सकती है लेकिन उसमें निषाद समाज का कोई भी व्यक्ति नहीं होगा।


उन्होंने दावा करते हुए कहा कि निषाद समाज अब कभी भाजपा के साथ नहीं जा सकती है। निषाद समाज वीआईपी के साथ एकजुट है। सहनी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो सम्मेलन में उपस्थित लोगों का केवल निषाद समाज के नाम पर हाथ उठाकर देख लेगी तो उसका भ्रम टूट जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि आज प्रदेश का कोई भी निषाद समाज का बेटा नहीं है जो वीआईपी के साथ नहीं है। यहां तक कि जो दूसरे दल में है वह भी दिल से वीआईपी के साथ ही है।


मुकेश सहनी ने बोचहा विधानसभा उपचुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम ने सब कुछ दिखा दिया है। उन्होंने वीआईपी के कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि वे चुनाव की तैयारी में जुटे रहें, इस बार महागठबंधन की सरकार बननी तय है।


वीआईपी नेता ने मुजफ्फरपुर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वीआईपी खड़ी है। बिहार में ऐसी घटनाएं रोज हो रही है, लेकिन सरकार और पुलिस चुप है। समस्तीपुर में ही ऐसी एक घटना घटी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार नाम भी बिहार में कोई चीज नहीं रह गयी है। ऐसी घटना मानवता के नाम पर कलंक है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें