ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: बिहार बंद के नाम पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई पर भड़के लालू प्रसाद, जानिए.. क्या बोले आरजेडी चीफ?

Bihar Politics: बिहार बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की कथित गुंडागर्दी को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते हुए महिला और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार को शर्मनाक बताया।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में खुले मंच से पीएम मोदी को मां की गाली देने के खिलाफ गुरावार को एनडीए ने आधे दिन का बिहार बंद बुलाया था। बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई की खबरें सामने आईं। अब इसको लेकर आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।


दरअसल, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में अप्रात्र लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। इसके खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के जरिए महागठबंधन ने बीजेपी पर चुनाव आय़ोग के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया।


इस दौरान दरभंगा में आयोजित महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान खुले मंच से कथित तौर पर पीएम मोदी को मां की गाली दी गई। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेता मंच पर मौजूद रहे और इसका विरोध तक नहीं किया। वोटर अधिकार यात्रा के समाप्त होने के बाद बीजेपी ने इसको लेकर बिहार बंद करने का एलान किया।


बीजेपी के बिहार बंद को एनडीए में शामिल तमाम दलों ने अपना समर्थन दिया और गुरुवार को सुबह सात बजे से ही सड़कों पर उतर गए। इस दौरान राज्य के कुछ जिलों में महिलाओं और आम लोगों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा अभद्रता की खबरें सामने आईं। मीडिया में खबरें आने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इसको लेकर तीखा हमला बोलाय़


लालू ने एक्स पर लिखा, “क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक!

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें