ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: लालू प्रसाद से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे सीएम नीतीश के नेता, सियासी हलचल हो गई तेज

Bihar Politics: पटना में जेडीयू के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह की राबड़ी आवास में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। राजनीतिक गलियारों में इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां नीतीश कुमार के नेता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई है। नीतीश कुमार के नेता के राबड़ी आवास पहुंचने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।


दरअसल, जेडीयू के पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक वह राबड़ी आवास में रूके और लालू से बातचीत के बाद वह राबड़ी आवास से रवाना हो गए। जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि चुनावी वर्ष में मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं, तो उनका कहना था कि लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है, उन्हें बधाई देने के लिए आए थे।


मीडिया ने पूछा कि क्या चुनावी साल में फिर कोई खेल होने वाला है क्या? तो उन्होंने कहा कि लालू यादव का जन्मदिन है और लालू प्रसाद यादव से मेरा व्यक्तिगत तौर पर संबंध है। इसी संबंध के नाम पर हम लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचे हैं। बात जो भी हो जेडीयू नेता के राबड़ी आवास पहुंचने के बाद सियासत में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें