ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, दिलीप जायसवाल को भेजा इस्तीफा

Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असीत नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पीएमसीएच में रेप पीड़िता की मौत और राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से आहत बीजेपी प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट असीत नाथ तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया है।


सोशल मीडिया फ्लेटफार्म फेसबुक पर उन्होंने पोस्ट कर इस्तीफे का एलान किया है। उन्होंने लिखा, “आदरणीय दिलीप जायसवाल जी, “हाल के दिनों में बढ़ी अपराध की घटनाएं और उसके बाद पीएमसीएच में ऊपर से नीचे तक धारदार हथियार से फाड़ दी गई रेप का शिकार हुई बच्ची के मामलों में आपका रुख हैरान करने वाला दिखा। आपराधिक घटनाओं के पीड़ित आप जैसे वीआईपी लोग तो होते नहीं, आम आदमी की पीड़ा से आपका क्या लेना-देना। मैंने पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल क्या उठा दिए आप बौखला गए”। 


उन्होंने आगे लिखा, “पीएमसीएच कैंपस में एंबुलेंस में रेप पीड़िता वो बच्ची तड़पती रही जिसे बलात्कारी ने धारदार हथियार से कई जगहों पर फाड़ दिया था, उसे बेड नहीं मिला। इसके खिलाफ मैंने आवाज़ उठा दी तो आपको ग़ुस्सा आ गया। बलात्कारी पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया, लापरवाह और भ्रष्ट अस्पताल प्रशासन पर आपको ग़ुस्सा नहीं आया। है न कमाल की बात! मैं डॉक्टर संजय जायसवाल नहीं हूं जो एक घुड़की में पोस्ट डिलीट कर के फरार हो जाऊंगा। 


असीत नाथ तिवारी ने अंत में लिखा कि, “मैं निजी स्वार्थों को मानवीय गरिमा से ऊपर नहीं रख सकता। आपके साथ मेरा चलना अब संभव नहीं है। आपने पार्टी में प्रवक्ता के तौर पर मुझे अवसर दिया इसके लिए आपका आभार। और, इसी आभार के साथ कीजिए मेरा इस्तीफा स्वीकार, नमस्कार”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें