ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Politics: पटना में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने पीटा

Bihar Politics: पटना में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। विधानसभा घेराव के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे और प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मना करने के बावजूद जब वह नहीं मानें तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।


दरअसल, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सियासी माहौल बेहद गरम नजर आया। एक ओर सदन के भीतर राजद के नेतृत्व में विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया, वहीं दूसरी ओर सड़क पर प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया।


प्रशांत किशोर ने बुधवार, 23 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। उनकी अपील पर बड़ी संख्या में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी पटना पहुंचे और विधानसभा की ओर कूच किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। पुलिस की लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।


बता दें कि जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रोजगार, भूमिहीन परिवारों को जमीन देने और भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस अभियान के समर्थन में पार्टी ने राज्यभर से एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर भी जुटाए थे।


बुधवार को जब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा की ओर मार्च करने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ, और स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें