ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?

Bihar Politics: बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव समय पर होंगे. चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू होगा. बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने इसकी जानकारी दी है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और परिसीमन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव पूर्व की तरह तय प्रक्रिया के तहत ही होगा।


मंत्री ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को लागू हुए लगभग 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, इसलिए इसमें बदलाव जरूरी है ताकि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।


शनिवार को मंत्री गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के बरसौना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने विवादित पंचायत सरकार भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी से जमीन से जुड़ी जानकारी ली और संवेदक व अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। करीब एक माह पहले इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया था।


गया शहर के सर्किट हाउस में मंत्री ने राज्य की राजनीति, पंचायत चुनाव और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा और समय आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में किसी भी दल की सरकार बने, नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथों में ही रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के पिछले 20 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए इसे राज्य के विकास का प्रमुख कारण बताया।


ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वे विकास कार्यों में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके बेटे निशांत कुमार की मौजूदगी को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इसके अलावा मंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां हर चुनाव में हिंसा की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन इस बार जनता बदलाव का निर्णय ले सकती है। 

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें