ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: बिहार एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में महासंग्राम, JDU और LJP(R) नेता के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक; जमकर मारपीट और तोड़फोड़

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर के गायघाट में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान टिकट दावेदारी को लेकर जेडीयू और लोजपा (रामविलास) नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक और हाथापाई हो गई। मंच पर अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी सरगर्मियों के बीच टिकट की दावेदारी को लेकर एक ही गठबंधन के नेता एक-दूसरे से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। मुजफ्फरपुर में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक बार फिर से टिकट के दो दावेदारों के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और देखते ही देखते कार्यकर्ता सम्मेलन जंग का मैदान बन गया।


दरअसल, गायघाट विधानसभा के जारंग हाईस्कूल मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन बवाल में बदल गया है। मंत्री और विधायक के आने से पहले ही जेडीयू नेता प्रभात किरण और लोजपा की पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह के समर्थक आपस में भिड़ गए। समर्थकों के बीच हाथापाई के बाद भगदड़ की स्थिति हो गई और वहां मौजूद मतदाता जान बचाकर भाग खड़े हुए।


दोनों ओर से जमकर खदेड़ा-खदेड़ी में कई लोग घायल भी हो गए। बबाल के कारण महिलाओं और बच्चों को जान बचाकर भागना पड़ा। मंच पर भी प्रभात किरण और कोमल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। यहां तक कि टेबल भी पलट दिया गया और कुर्सियां तोड़ दी गईं। मंच पर अफरातफरी मची रही।


मंच पर जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह, लोजपा सांसद वीणा देवी, जदयू के पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और भाजपा नेता अशोक सिंह मौजूद रहे। लगातार हंगामे और तनाव को देखते हुए पुलिस नेताओं की सुरक्षा में जुटी है, लेकिन बाहर समर्थकों के बीच टकराव जारी रही। समर्थक उम्मीदवार की घोषणा करने के लिए हंगामा करते रहे।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें