ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

बिहार में पुलों के गिरने पर लालू का तीखा तंज, X पर कार्टून बनाकर सरकार को घेरा

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध और लगातार ध्वस्त हो रहे पुलों को लेकर सियासत चरम पर है और विपक्ष डबल अटैक कर रहा है। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे

बिहार में पुलों के गिरने पर लालू का तीखा तंज, X पर कार्टून बनाकर सरकार को घेरा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध और लगातार ध्वस्त हो रहे पुलों को लेकर सियासत चरम पर है और विपक्ष डबल अटैक कर रहा है। एक तरफ जहां तेजस्वी यादव अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके पिता लालू प्रसाद पुलों को मुद्दा बनाकर सरकार पर तंज कर रहे हैं। बिहार सरकार ने मामले में एक्शन लेते हुए अबतक 17 इंजीनियरों को सस्पेंड किया है लेकिन विपक्ष के हमले नहीं थम रहे हैं।


दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पुलों के गिरने के सिलसिले ने बिहार की डबल इंजन सरकार को फजीहत में डाल दिया है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर लगातार हमले बोल रहा है हालांकि सरकार भी अपने बचाव में उतर गई है और धड़ाधड़ 17 इंजीनियरों पर गाज गिराई है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा है और पुल गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।


आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने एक बार फिर से पुलों के गिरने को लेकर सरकार पर तंज किया है। लालू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक कार्टून शेयर किया है और उस कार्टून के जरिए दो हफ्तों के भीतर एक दर्जन पुल गिरने के बाद बिहारवासियों की दशा बताने की कोशिश की है। लालू ने इस कार्टून के जरिए सरकार पर तीखा तंज किया है।


इससे पहले लालू प्रसाद ने बीते चार जुलाई को एक दैनिक अखबार की कटिंग को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। लालू ने एक्स पर लिखा था कि, ‘नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार इसका दोष भी मुगलों, अंग्रेजों और विपक्षियों को ही देंगे। कल एक ही दिन में 5 पुल ढहे। 15 दिन में 12 पुल गिर चुके है। पुलियों का कोई हिसाब-किताब नहीं’।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें