Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आयोगों का गठन कर रहे हैं। अब सरकार ने बिहार राज्य खाद आयोग का गठन कर दिया है। इस खाद आयोग में एक अध्यक्ष समेत पांच सदस्य बनाए गए हैं। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार की तऱफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि, बिहार राज्य खाद्य आयोग के नियमावली 2014 की धारा-'7' के तहत बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। सरकार ने प्रहलाद कुमार को खाद आयोग का अध्यक्ष बनाया है जबकि चार अन्य को सदस्य बनाया गया है।
आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार किशनगंज के मिलनपल्ली के रहने वाले हैं। कैमूर के भभुआ निवासी रिंकी रानी पाण्डेय, पटना के आनंदपुरी निवासी मनोज कुमार, खगड़िया के गोगरी निवासी अंगद कुमार कुशवाहा और सुपौल के त्रिवेणीगंज निवासी नरेन्द्र कुमार ऋषि को आयोग का सदस्य बनाया गया है।


