ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर बहाली

PATNA: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आदर्श आचार संहिता खत्म हो गया है अब बिहार सरकार नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रही है। बिहार सरकार स

बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर, स्वास्थ्य विभाग में होगी बंपर बहाली
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आदर्श आचार संहिता खत्म हो गया है अब बिहार सरकार नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रही है। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकालने जा रही है। अगले चार महीने के भीतर डॉक्टर, नर्स सहित 45 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। 


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस बात का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नियुक्तियों पर रोक लगी हुई थी। चुनाव खत्म होते ही आचार संहिता भी समाप्त हो गया है। अब बिहार सरकार नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विभागीय मंत्री मंगल पान्डेय ने यह भी कहा कि जितने भी पद खाली है उन्हें चार महीने के भीतर भरा जाए। उन्होंने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ प्रदेश में रोजगार मुहैया कराना बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव संजय कुमार सिंह, सचिव शशांक शेखर, अमिताभ सिंह, सुहर्ष भगत, धर्मेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

स्वास्थ्य विभाग में इन रिक्त पदों पर होगी बहाली 

सहायक प्राध्यापक - 1339

विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी - 3523

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी - 396

सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (संविदा) - 1290

दन्त चिकित्सक - 64


ई.सी.जी. तकनिशियन - 163

लैब टेक्नीशियन - 3080

ड्रेसर - 1562

सी.एच.ओ. (संविदा) - 4500


सिस्टर ट्यूटर - 362

नर्स - 6298

ए.एन.एम. - 15089

फार्मासिस्ट - 3637

एक्स-रे तकनिशीयन - 803

ओ.टी. असिस्टेन्ट - 1326

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें