ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले मतदाता सूची अपडेट, 13 लाख नए मतदाता पहली बार डालेंगे वोट; इस दिन होगी लिस्ट जारी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया के बाद पहली बार सामने आएगी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। यह सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया के बाद पहली बार सामने आएगी। चुनाव आयोग ने 24 जून को इस प्रक्रिया से संबंधित आदेश जारी किया था, जिसके तहत 25 सितंबर तक सभी दावे और आपत्तियां निपटाए जाने थे। सूत्रों के अनुसार, मतदाता सूची में इस बार 7.3 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल होंगे, जो ड्राफ्ट सूची (7.24 करोड़) की तुलना में अधिक है, लेकिन जनवरी 2025 की संभावित मतदाता संख्या (7.8 करोड़) से अभी भी कम है।


एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची में करीब 14 लाख नए नाम जोड़े जा सकते हैं। इनमें से लगभग 10 लाख मतदाता पहली बार वोट डालने वाले युवा हैं, जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी की है। इसके अलावा, 4 से 5 लाख मतदाता 25 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, जिन्होंने पहली बार मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में 25 वर्ष से अधिक आयु के नए मतदाताओं का जुड़ना असामान्य माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इनमें से कई वे लोग हो सकते हैं, जिनके नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं थे या पिछले पुनरीक्षण के दौरान किसी कारण से छूट गए थे।


चुनाव आयोग ने बताया है कि 1 सितंबर तक कुल 36,475 नाम जोड़ने और 2.17 लाख नाम हटाने के दावे दर्ज किए गए थे। इनमें से 34,000 से अधिक नामों को अंतिम सूची में बहाल किए जाने की संभावना जताई गई है। आयोग ने लचीला रुख अपनाते हुए कुछ और दिनों तक इन दावों और आपत्तियों पर विचार जारी रखने का निर्णय लिया है। अब तक 90% से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है।


ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाता दर्ज थे। इस सूची से लगभग 65 लाख नाम हटा दिए गए थे। इनमें से 22 लाख मतदाता मृत घोषित किए गए थे, जबकि शेष 45 लाख नाम विभिन्न प्रशासनिक कारणों से हटाए गए। इन कारणों में नामांकन फॉर्म जमा न करना, संबंधित पते पर अनुपस्थित रहना या स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो जाना शामिल है।


इन बड़े पैमाने पर नामों की कटौती को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वैध मतदाताओं के नाम बिना उचित प्रक्रिया के हटा दिए गए। फिलहाल यह मामला अदालत में लंबित है और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित होने के बाद ही कटे हुए नामों की सटीक संख्या और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें