ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले सड़क पर उतरेगी VIP की 'नाव', वोटर्स को बताएगी पार्टी का विजन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) 'नाव' के प्रतीक को सड़कों पर उतारेगी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इसे पार्टी के विजन और महागठबंधन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का माध्यम बताया है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सड़कों पर विकासशील इंसान पार्टी की नाव चलती नजर आएगी। सैकड़ों की संख्या में इसे तैयार कराया जा रहा है, जो चुनाव के दौरान सड़कों पर नजर आएगी।  


वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बताया कि बिहार के लिए 'नाव' बहुत बड़ी चीज है। बाढ़ के दौरान कई लोगों का जीवन यह बचाने का काम करती है तो कई इलाकों का आवागमन भी इसी नाव पर निर्भर रहता है। ऐसे में वीआईपी अपनी 'नाव' को लेकर ही लोगों के बीच पहुंच रही है।  


उन्होंने कहा कि नाव सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा और महागठबंधन और वीआईपी के विजन को लोगों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने चुनाव से पहले ही अपनी भावी योजनाओं की घोषणा कर दी है, जिसमें सभी महिलाओं के लिए प्रति महीने 2500 रुपये, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने सहित कई योजनाएं शामिल हैं।  


उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि वीआईपी पिछले कई वर्षों से निषादों के आरक्षण की मांग को लेकर कई तरह के प्रयास किए लेकिन सरकार अब तक इसे नहीं मानी।  


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि आज भी यहां के अति पिछड़े, पिछड़े, दलितों को अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरत है कि इस चुनाव में आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्जवल करने को लेकर कल्याणकारी सरकार बनाने के लिए वोट दें। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि जब अपनी सरकार होगी तो समस्याएं भी हल होंगी। उन्होंने कहा कि हमें नया बिहार बनाना है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें