Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने सीट शेयरिंग से पहले पटना में पार्टी की आपात बैठक बुलाई थी। इस बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए चिराग पासवान को कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
बैठक के बाद चिराग पासवान के जीजा लोजपा(रामविलास) के बिहार चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने मीडिया को बताया कि बिहार प्रदेश के जितन भी पदाधिकारी है सभी बैठक में शामिल हुए। पार्टी ने विचार विमर्श करते हुए फैसला लिया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार प्रदेश की तरफ से राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर जो भी निर्णय लेंगे सर्वमान्य होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें कोई भी फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। अभी किसी भी तरह का कयास लगाना जल्दबाजी होगा। पार्टी ने चिराग पासवान को फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया है तो सभी को उनके फैसले का इंतजार करना चाहिए।
बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने एनडीए से 30 सीटों की मांग की है हालांकि बीजेपी फिलहाल इतनी सीटें देने को तैयार नहीं है। बीजेपी के शीर्ष नेता नाराज चिराग पासवान को मनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन चिराग पासवान अपनी मांग पर अड़ गए हैं और अपने तेवर तल्ख कर दिए हैं। अब हर किसी की नजर उनके ऊपर टिकी है कि आगे वह क्या फैसला लेते हैं।




