ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: चिराग पासवान ने जीजा अरुण भारती को सौंपी बिहार की कमान, दे दी यह बड़ी जिम्मेवारी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद और अपने जीजा अरुण भारती को चुनाव प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जमुई से सांसद और अपने जीजा अरुण भारती को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। 


इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को सह चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि यह नियुक्ति चिराग पासवान के निर्देश पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए की गई है। 


साथ ही, इससे पहले बनाए गए सभी प्रभारियों की सूची को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। पत्र के अनुसार, अब से लोजपा-आर की चुनावी रणनीतियों, प्रत्याशियों के चयन और अन्य चुनाव संबंधी निर्णय अरुण भारती और राजू तिवारी की सहमति से ही लिए जाएंगे।


लोजपा-आर, जो एनडीए की घटक दल है, ने इस बार बिहार में 25 विधानसभा सीटों की मांग की है हालांकि फिलहाल गठबंधन में सीटों के बंटवारे का पेंच फंसा हुआ है। बता दें कि लोजपा (रामविलास) का फिलहाल बिहार विधानसभा में कोई विधायक नहीं है। हालांकि, लोकसभा में पार्टी के पास 5 सांसद हैं।


बिहार चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में लगी लोजपा-आर अब नई रणनीति और नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है। पार्टी की कोशिश है कि आगामी चुनावों में एनडीए के साथ मिलकर राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति को और मज़बूत किया जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें