ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: NDA में सेट हो गया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, झासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस दिन होगा सीटों के बंटवारे का एलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। कई दौर की बैठकों के बाद शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से ही एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान आखिरकार खत्म हो गई। पटना से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकों के बाद एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सेट हो गया है और शनिवार को एनडीए की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे का एलान कर दिया जाएगा।


दरअसल, बिहार चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से ही महागठबंधन और एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान जारी थी। पिछले कुछ दिनों के भीतर दोनों ही गठबंधनों में कई दौर की बैठकें हुईं। पटना से लेकर दिल्ली तक बैठक कर सीटों के फंसे पेंच को सुलझाने के लिए तमाम दलों के बड़े नेता लगे रहे। खासकर एनडीए में सीटों का बंटवारा टेढ़ी खीर साबित हो रही थी।


गठबंधन में शामिल जेडीयू अपनी एक भी सीट छोड़ने को तैयार नहीं थी। जेडीयू का सीधा कहना था कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रामविलास), जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बीजेपी से टाईअप है। ऐसे में बीजेपी अपने कोटे की सीटों में से इन्हें सीट दे। चिराग पासवान हों या जीनत राम मांझी या उपेंद्र कुशवाहा सभी अधिक सीटों की डिमांड बीजेपी से करने लगे।


सीटों को लेकर पहले जीतन राम मांझी ने नाराजगी जताई और उसके बाद चिराग पासवान ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। बीजेपी ने किसी तरह से जीतन राम मांझी को मना लिया लेकिन चिराग पासवान 30 से कम सीट पर मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद बीजेपी ने पटना से दिल्ली तक के शीर्ष नेताओं को चिराग को मनाने में लगाया और आखिरकार मामला सेट हो गया। 


अब खबर है कि शनिवार की शाम तक एनडीए के सभी दल साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सीट शेयरिंग का एलान कर देंगे। फिलहाल समय तय नहीं किया गया है हालांकि माना जा रहा है कि शनिवार की दोपहर से शाम तक के बीच एनडीए में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले का एलान कर दिया जाएगा।


इससे पहले शुक्रवार को देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित बिहार भाजपा के कई दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले दिलीप जायसवाल ने कहा कि सभी औपचारिकता पूरी कर ली गयी है और कल शाम तक सीट शेयरिंग की घोषणा हो जायेगी। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के कई विधायक, पूर्व विधायक और बङे नेता दो-तीन दिन मे बीजेपी में शामिल होंगे। test

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें