ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग की बैठक में सीएम नीतीश की पार्टी ने कर दी ऐसी मांग, जानकर टेंशन में आ जाएंगे विरोधी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की बैठक में जेडीयू ने एक फेज में चुनाव कराने का सुझाव दिया है. जेडीयू ने छठ पर्व को ध्यान में रखने और सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात करने की मांग रखी है.

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने से पहले चुनाव आयोग ने पटना में 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक की है। इस बैठक में खुद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मौजूद रहे और राजनीतिक दलों के सुझावों पर विचार करने की बात कही है। बैठक में जेडीयू की तरफ से ऐसी मांग कर दी गई कि जिसको जानकर विरोधी हैरान रह जाएंगे।


दरअसल, चुनाव आयोग क बैठक में जेडीयू की तरफ से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा शामिल हुए थे। बैठक से बाहर निकलने के बाद संजय झा ने बताया कि उन्होंने पार्टी की बातों को चुनाव आयोग के समक्ष रख दिया है। एसआईआर की सफलता के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद भी दिया है। हमलोगों ने आग्रह किया है कि बिहार में एक फेज में चुनाव कराए जाएं।


उन्होंने कहा कि अब बिहार में लॉ एडं ऑर्डर और नक्सलवाद कोई इश्यू नहीं है। सभी बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाए ताकि गरीबों को वोट देने में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। छठ पर्व के बीच चुनाव हो रहे हैं ऐसे में चुनाव की तारीखें ऐसी हो कि जो लोग छठ में अपने घर बाहर से आ रहे हैं वह लोग भी वोट दे सकें।


हमलोगों ने सुझाव दिया है कि बिहार में एक फेज में चुनाव हो क्योंकि बिहार में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अगर महाराष्ट्र जैसे राज्य में एक फेज में चुनाव हो सकते हैं तो बिहार में क्यों नहीं हो सकता है। संजय झा ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने सुझाव दे दिए हैं अब इसपर विचार चुनाव आयोग को करना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें