ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: इस दिन जारी होगी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर करेंगे नाम की घोषणा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को अपने 121 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। प्रशांत किशोर पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेंगे घोषणा।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो गई है। राज्य की राजनीति में पहली बार चुनाव लड़ रही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। यह जानकारी बुधवार देर शाम पार्टी की ओर से जारी एक बयान में दी गई।


पार्टी के अनुसार, राजधानी पटना स्थित जन सुराज कैंप में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर खुद मौजूद रहेंगे। दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की पहली सूची सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों की मानें तो पहली सूची में करीब 121 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं।


चुनाव घोषणा के बाद मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को लेकर उत्सुक जरूर है, लेकिन उससे कहीं अधिक रुचि जन सुराज के प्रत्याशियों में दिख रही है। असल टक्कर अब तीन मोर्चों के बीच सिमट गई है। 


पीके ने आगे कहा कि राज्य के 100 में से 90 से 95 फीसदी वोट इन्हीं के बीच बंटने तय हैं। बाकी दल अब चुनावी समीकरण में नहीं हैं। जनता का मन बदलाव के लिए बन चुका है। सवाल यह है कि बिहार फिर से पुराने 15 साल के जंगलराज में लौटेगा या जन सुराज की नई व्यवस्था को चुनेगा। फैसला अब जनता के हाथ में है।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस बार दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को कराया जाएगा और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को कराई जाएगी जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें