ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में महागठबंधन, चुनावी घोषणा पत्र पर इस दिन होगी बड़ी बैठक

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन 30 जून को साझा घोषणा पत्र की पहली बैठक करेगा। इसमें शामिल दलों के नेता चुनावी एजेंडा तय करेंगे। अक्टूबर-नवंबर में चुनाव संभावित हैं।

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन चुनावी तैयारियों में जुट गया है। गठबंधन के साझा चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए उपसमिति की पहली बैठक 30 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पटना स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में होगी।


बैठक में यह तय किया जाएगा कि महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव में किस-किस मुद्दे को अपने एजेंडे में शामिल करेगा। गठबंधन की घोषणा पत्र उपसमिति की यह बैठक विशेष रूप से सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी। बैठक में राजद से सांसद प्रो. मनोज झा, सुधाकर सिंह, प्रो. अनवर पाशा, प्रो. सुबोध मेहता तो वहीं कांग्रेस से अमिताभ दूबे, करुणा सागर, शिवजतन ठाकुर, भाकपा माले से मीना तिवारी, प्रो. अभ्युदय, माकपा से सर्वोदय शर्मा, प्रो. एम. जब्बार आलम, रामबाबू कुमार, वीआईपी से प्रो. दिनेश सहनी, नुरूल होदा शामिल होंगे।


घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले सभी वादों और नीतियों पर यही उपसमिति निर्णय लेगी। इसके बाद उपसमिति की रिपोर्ट को महागठबंधन की समन्वय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। समन्वय समिति की अगली बैठक 4 जुलाई को प्रस्तावित है, जिसमें इन सुझावों पर विमर्श और अंतिम मुहर लगाई जाएगी।


इस बीच, चुनाव आयोग भी एक्टिव मोड में आ चुका है। बिहार में निर्वाचन अधिकारियों की प्रमंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें शुरू हो गई हैं। आयोग की टीम राज्य में मौजूद है। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण 25 जून से 26 जुलाई तक चलेगा और सितंबर के अंत तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। संभावना है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा हो जाए, क्योंकि वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें