ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Congress: बिहार में चुनावी रण के लिए तैयार महिला कांग्रेस – 24 नई जिला अध्यक्षों की तैनाती!

Bihar Congress: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने राज्य के 24 जिलों में महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति |

बिहार महिला कांग्रेस, महिला जिला अध्यक्ष नियुक्ति, कांग्रेस की रणनीति, Bihar Congress women wing, Alka Lamba news, Bihar assembly election 2025, महिला नेतृत्व, कांग्रेस महिला संगठन, Congress women lea
24 नई जिला अध्यक्षों की तैनाती
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Congress: बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 24 जिलों में नई जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद बुधवार को की गईं।


नए संगठनात्मक बदलावों के तहत पूर्वी चंपारण से किरण कुमारी, सीतामढ़ी से उषा शर्मा, मधुबनी से आभा पांडेय, सुपौल से कुमारी स्वाति, पूर्णिया से अंजुम कौसर और दरभंगा से पूनम झा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में जूही प्रीतम, समस्तीपुर में देविता कुमारी गुप्ता, बेगूसराय में गायत्री देवी, खगड़िया में शमा परवीन, भागलपुर में कोमल सृष्टि, पटना शहरी में मीणा निषाद और पटना ग्रामीण-1 में अजीता पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा रोहतास से रिंकू देवी, गया से डॉ. पिंकी कुमारी, नालंदा से रीना देवी, सीवान से इंदु सिंह, बक्सर से निर्मला देवी, गोपालगंज से शीला जायसवाल, औरंगाबाद से गायत्री देवी, अररिया से गुलशन आरा, नवादा से शमा परवीन और मधेपुरा से नीलू ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लखीसराय में कुमारी सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संगठनात्मक विस्तार को और प्रभावशाली बनाने के लिए महिला कांग्रेस ने छह उपाध्यक्ष, दो महासचिव और चार सचिवों की भी नियुक्ति की है। उपाध्यक्ष पद पर दरभंगा से डॉ. सुधा प्रसाद, मुंगेर से फौजिया राणा, पटना से विनीता भगत, वैशाली से डॉ. सुनीता सिंह और पश्चिम चंपारण से मंजू बाला पाठक को चुना गया है।


महासचिव के रूप में भागलपुर से अनामिका शर्मा और सुनंदा रक्षित को नियुक्त किया गया है। वहीं, सचिव पद पर रोहतास से मंजू लता और श्वेता रानी, बेगूसराय से रूबी शर्मा और गया से रिया कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला कांग्रेस का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। नए चेहरों की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी, जिससे महिला कांग्रेस का प्रभाव ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बढ़ेगा। यह कदम राज्य की महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें