ब्रेकिंग
पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारातपटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात

चुनाव की घोषणा के साथ भावुक हुए चिराग, बोले.. पापा का सपना पूरा करूंगा

PATNA: बिहार में विधानसभा के तारीखों के एलान होने के बाद एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इमोशनल हो गए हैं. चिराग ने कहा कि वह अपने पापा का सपना पूरा करेंगे. </p

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार में विधानसभा के तारीखों के एलान होने के बाद एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इमोशनल हो गए हैं. चिराग ने कहा कि वह अपने पापा का सपना पूरा करेंगे. 

चिराग ने कहा कि बिहार चुनाव की तारीख़ों की घोषणा हो गई है. चुनाव आयोग के फ़ैसले का लोक जनशक्ति पार्टी सहर्ष स्वागत करती हैं.  साल 2020 के चुनाव बिहार में बेहतरी की नई कहानी लिखेंगे.बिहार चुनाव प्रधानमंत्री के विकसित बिहार के सपने और अपने राम विलास पासवान के 50 वर्षों के कार्यों को बिहारवासियों के सामने रखने का अवसर है. 


चिराग ने कहा कि चुनाव की घोषणा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर थोड़ा भावुक भी हूं. पापा अस्पताल में हैं और मार्गदर्शन करने वाले उनके शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं. बिहारियों के लिए उनकी कल्पना को साकार करने की कोशिश करूंगा. पिछले 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब आप सब के नेता और मेरे पापा इस चुनाव में बिहार में उपस्तिथ नहीं हो पाएंगे. मुझे विश्वास है की वो जल्द डिजिटल माध्यम सभी बिहार वासीयों से जुड़ेंगे. पिछले कई दिनों में पापा के पुराने मित्रों व सहयोगियों ने मुझे फ़ोन कर उनका हाल समाचार जाना. सबके मन में पापा के प्रति आदर देख कर उनका बेटा होने पर गर्व होता है. दल-गल राजनीति से उपर उठ कर अधिकांश नेताओं ने भी फ़ोन पर हाल जाना. पापा का अंश हूं और विपरीत परिस्थितियों में लड़कर जीतना उन्हीं से सीखा है. इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े होने के लिए आप सब का आभार. जो लोग बिहार पर नाज़ करना चाहते है उन सभी से अपील करता हूं कि बिहार1st बिहारी1st की सोच के साथ आगे आए नया बिहार युवा बिहार बनाए. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें