Bihar Cabinet Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आगामी 6 अक्टूबर या उसके बाद चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री इस बार होने वाली कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेकर राज्य के लोगों को फिर से चौंका सकते हैं।
दरअसल, बिहार चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री पिछले कुछ महीने से राज्य के लोगों को सौगात पर सौगात दे रहे हैं। चुनावी साल होने के कारण मुख्यमंत्री अपने हर उस वादे को पूरा करना चाहते हैं जो उन्होंने राज्य की जनता से किया है।
जनता से किए वादे पूरे करने के बाद ही वह लोगों से वोट मांगने जाएंगे, ऐसा वह खुद खुले मंच से कह चुके हैं। हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए हैं। चुनाव से पहले वह हर तबके के लोगों को खुश करना चाहते हैं और यही वजह है कि तमाम तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी घोषणाएं कर रहे हैं, उसे कैबिनेट बुलाकर मंजूरी भी दे रहे हैं।
125 यूनिट फ्री बिजली हो या महिला रोजगार योजना या और कई तरह की घोषणाएं, एक के बाद एक सौगातों की बरसात से राज्य की जनता काफी खुश है और चुनाव में इसका असर भी देखने को मिल सकता है। अब सीएम नीतीश ने शुक्रवार 3 अक्टूबर को 3.30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से कोई बड़ा फैसला लेकर राज्य की जनता को हैरान कर सकते हैं। किसी भी वक्त चुनावी बिगुल बज सकता है ऐसे में नीतीश सरकार के इस कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट की बैठक हो सकती है।



