ब्रेकिंग
BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

Bihar Budget Session 2025: सदन के बाहर क्यों झुनझुना बजाने लगे विपक्ष के विधायक? कार्यवाही शुरू होने से पहले सरकार को घेरा

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे पहले विपक्षी

Bihar Budget Session 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे पहले विपक्षी दलों के विधायक सदन के बाहर झुनझुना लेकर पहुंचे और विधानसभा के गेट पर पोस्टर के साथ झुनझुना बजाकर हंगामा किया।


दरअसल, आज सदन में बजट पर चर्चा होनी है। इसके पहले ही विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया है कि बजट से बिहार के लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं। सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे राज्य का हर वर्ग नाखुश है। विपक्षी विधायकों का आरोप है कि सरकार ने राज्य की जनता को केवल झुनझुना थमाने का काम इस बजट में किया है।


विधायकों का कहना था कि आज के इस दौर में बिहार सरकार न्यूनतम मजदूरी कानून का उल्लंघन कर के मजदूरों से काम ले रही है। हमलोग लगातार लड़ते आए हैं लेकिन इस बजट में भी सरकार ने गरीब और मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। मानदेय कर्मियों का हाल बेहाल है। काफी कम मानदेय पर संविदाकर्मियों से काम कराया जा रहा है। जो सरकार न्यूनतम मजदूरी कानून बनाती है वही सरकार उस कानून को तोड़ रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें