ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

असम विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Assam assembly election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने पहली सूची में 88 उम्मीदवारों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से मैदान में उतरेंगे.

Assam assembly election 2026
असम विधानसभा चुनाव
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Assam assembly election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा 19 मार्च को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कुल 88 उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की मुहर मिल गई है।


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनकी वर्तमान सीट जालुकबारी से ही मैदान में उतारा गया है। हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वे 10 मई, 2021 से असम के मुख्यमंत्री हैं।


भाजपा ने भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास और दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई को उम्मीदवार बनाया है। प्रद्युत बोरदोलोई हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व असम अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह को बिहपुरिया से टिकट दिया गया है, जिन्होंने भी हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा।


इससे पहले उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें