ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: वोटर लिस्ट को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पटना पहुंचे ही EC पर उठा दिए सवाल

Bihar Politics: पटना पहुंचे कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया लोगों को भ्रमित कर रही है और विपक्ष को विश्वास में लिए बिना की जा रही है।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच इसको लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है। पटना पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अशोक गहलोत ने इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए हैं।


दरअसल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने चुनाव आयोग की तीखी आलोचना की और कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग नई-नई तरकीबें अपना रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर चुनाव से पहले ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि ये कदम उठाए जा रहे हैं?


अशोक गहलोत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह प्रक्रिया क्यों शुरू की गई है। दिल्ली में बिहार के लोग हमसे पूछते हैं कि हम अपने जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाएं। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है। 


गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग को चाहिए कि वह तुरंत इस भ्रम को दूर करे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना विपक्ष की सहमति के यह काम किया जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि इस पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत होगी।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें