ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बिहार दौरा टला, सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar Politics: 15 जून को अररिया आने वाले थे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लेकिन अचानक उनका दौरा स्थगित कर दिया गया। अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून के बिहार दौरे के बाद राज्य में आएंगे।

Bihar Politics
शाह का बिहार दौरा स्थगित
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रस्तावित 15 जून का बिहार दौरा स्थगित कर दिया गया है। वह अररिया के फारबिसगंज में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि अब अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद बिहार आएंगे।


डॉ. जायसवाल ने कहा है कि गृह मंत्री के दौरे की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम जस का तस है। वे 20 जून को सीवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।


बीजेपी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के बिहार दौरे का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना था। वे अररिया सहित सात जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले थे। इस दौरान उन्हें “2025 में 225 सीटें” जीतने का मंत्र देने की भी योजना थी।


बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और एनडीए के शीर्ष नेताओं का राज्य में लगातार दौरा करना राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें