ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

नीतीश को अभी और नंगा करेगी BJP, अनुच्छेद 370 को बिहार में बनायेगी मुद्दा, भूपेंद्र यादव ने कहा - हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर आयेंगे

DESK : संसद से अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक बिल लाकर नीतीश को नंगा कर चुकी BJP अपनी सहयोगी पार्टी जदयू को और नंगा करेगी. बीजेपी कार्यालय में आज हुई पार्टी की बैठक में बिहार भाजपा के बि

नीतीश को अभी और नंगा करेगी BJP, अनुच्छेद 370 को बिहार में बनायेगी मुद्दा, भूपेंद्र यादव ने कहा - हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर आयेंगे
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK : संसद से अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक बिल लाकर नीतीश को नंगा कर चुकी BJP अपनी सहयोगी पार्टी जदयू को और नंगा करेगी. बीजेपी कार्यालय में आज हुई पार्टी की बैठक में बिहार भाजपा के बिग बॉस भूपेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं को कहा कि वे 370 को मुद्दा बनाकर लोगों से समर्थन मांगे. भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी के हर कार्यकर्ता को ये कोशिश करनी है कि अगले चुनाव में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आये. भूपेंद्र यादव का टास्क दरअसल भूपेंद्र यादव बिहार में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आये थे. उनकी बैठक में हर जिले के सदस्यता प्रभारी के साथ साथ प्रदेश के प्रमुख नेता मौजूद थे. बैठक में मौजूद पार्टी के एक नेता ने बताया कि भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले को बिहार में मुद्दा बनायें. लोगों को बतायें कि अनुच्छेद 370 हटाकर बीजेपी ने कितना बड़ा काम किया है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी का ऐसा अभियान पहले से चल रहा है, अब बिहार में भी उसी तर्ज पर काम होगा. नीतीश को नंगा करने की तैयारी? तो क्या ये नीतीश कुमार को नंगा करने की तैयारी है. बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बड़े विरोधी थे. भूपेंद्र यादव ने आज अपनी पार्टी की बैठक में कहा कि बीजेपी ने इसका विरोध करने वाली पार्टियों को पहले ही बता दिया था कि विरोध का क्या दुष्परिणाम हो सकता है. भूपेंद्र यादव ने नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारा शायद नीतीश कुमार की ओर ही था. अब कश्मीर में 370 बनाये रखने के प्रबल हिमायती नीतीश कुमार के राज में अगर भाजपा इसे मुद्दा बनाकर लोगों के पास जाती है तो जाहिर है मुश्किल नीतीश कुमार के लिए ही खडी होगी. सबसे बड़ी पार्टी बनेगी बीजेपी बिहार में अभी नीतीश सरकार की जूनियर पार्टनर बीजेपी अब सूबे में सबसे बड़ी पार्टी बनना चाहती है. भूपेंद्र यादव ने अपने नेताओं को टास्क दिया-सदस्यता अभियान के दौरान इतनी तादाद में लोगों को जोड़े की अगले चुनाव में भाजपा बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे. अब अगर भूपेंद्र यादव के कहे मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो फिर नीतीश कुमार का क्या होगा. आने वाले दिनों में इसी सवाल का जवाब ढ़ूढ़ा जायेगा.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें