Iran Israel War: खामनेई ने किया जंग का ऐलान, फतह मिसाइल से इजरायल पर हमला; तेल अवीव और तेहरान में भारी तबाही Bihar News: DGP का सख्त आदेश, गवाही से गैरहाजिर पुलिस अधिकारियों के वेतन में होगी कटौती Bihar News: BJP के पूर्व विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, अश्विनी चौबे पर भी मुकदमा दर्ज Bihar News: गंडक नदी में घड़ियालों की बेतहाशा बढ़ोतरी, 10 साल में 1000 के पार पहुंची संख्या Bihar News: सब्जी मंडी में युवक को दबंगई पड़ी भारी, एसएसबी जवान और पुलिस अधिकारी से हाथापाई के बाद गिरफ्तार Bihar News: यातायात पुलिस के 24 कर्मियों पर गिरी गाज, SP ने इस कारण किया निलंबित Bihar Crime News: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय
20-Dec-2023 07:31 PM
By First Bihar
PATNA: यूट्यूबर मनीष कश्यप से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बेऊर जेल में बंद मनीष कश्यप कल जेल से बाहर निकलेंगे। दो मामलों में पटना हाई कोर्ट से मनीष को जमानत मिल गई है। आर्थिक अपराध इकाई के दो मामलों में पहले से ही जमानत मिली हुई है। पटना के बेऊर जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को अब सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल गई है। इसके बाद उसकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया तेज हो गयी है। कल बेऊर जेल से वो बाहर आ सकते हैं।
बता दें कि पटना सिविल कोर्ट से सभी मामलों में बेल पहले ही मिल चुका था। बेतिया कोर्ट से भी बेल मिल चुका था। एक मामला पटना हाई कोर्ट में पेंडिंग था, जिसमें आज बेल मिल चुका है। अब मनीष पर कोई ऐसा मामला नहीं है, जिसमें उसे बेल लेना है। ऐसे में उनका जेल से निकलना तय माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब पटना हाई कोर्ट से बेल के कागजात सिविल कोर्ट में जाएगा। उसके बाद कल यानी गुरुवार को सिविल कोर्ट में बेलर भरा जाएगा। फिर सिविल कोर्ट से बेऊर जेल में रिकॉल जाएगा। इसके बाद वह छूटेगा। मणि द्विवेदी के अनुसार मनीष कश्यप शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।
बता दें कि तमिलनाडु के फेक वीडियो केस में मनीष कश्यप ने इसी साल 18 मार्च को सरेंडर किया था। इसके बाद वह कुछ दिन मदुरई जेल और फिर बेऊर में बंद है। तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ी थी। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जब इस केस में छापेमारी शुरू हुई तो कई दिनों तक गिरफ्तारी के डर से मनीष कश्यप बिहार छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी हुई थी।
बेतिया पुलिस ने 18 मार्च को दूसरे केस में मनीष के घर की कुर्की जब्ती शुरू की तो उसने स्थानीय थाने में सरेंडर किया। उसी दिन पटना से गई EOU की टीम ने उसे अपने केस में कब्जे में लिया था। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की और उसे जेल भेज दिया था। मनीष कश्यप के सरेंडर करने के तुरंत बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची थी। 30 मार्च को ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले गई थी। हालांकि अगस्त में उन्हें वापस पटना लाया गया। जिसके बाद बेतिया कोर्ट ने मनीष को बिहार की जेल में ही रखने के आदेश दिया। तब से मनीष कश्यप पटना के बेऊर जेल में बंद है। 21 दिसंबर यानि कल उनके जेल से बाहर निकलने की चर्चा तेज हो गयी है। जिसके बाद से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गयी है।