ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना

Bihar news: हॉकी का पर्व-बिहार का गर्व: वीमेंस एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा की शुरुआत, CM नीतीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bihar news: हॉकी का पर्व-बिहार का गर्व: वीमेंस एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी की गौरव यात्रा की शुरुआत, CM नीतीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

14-Oct-2024 05:20 PM

By First Bihar

PATNA: राजगीर खेल परिसर में 11 से 20 नवंबर तक वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप होने जा रहा है। बिहार में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन राजगीर में होने जा रहा है। इस चैम्पियनशिप के ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पटना के एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास से की। बता दें कि यह ट्रॉफी गौरव यात्रा 10 नवंबर तक चलेगी। जो पटना से पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड होते हुए 19 अक्टूबर को पटना लौटेगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री आवास में यह कार्यक्रम आयोजित गया। बता दें कि बिहार के राजगीर में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होगी। इस चैंपियन ट्रॉफी में भारत,चीन,जापान,मलेशिया थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से ट्रॉफी गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रॉफी गौरव यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड के साथ बिहार के सभी 38 जिलों से गुजरेगी। 19 अक्टूबर को ट्रॉफी गौरव यात्रा वापस पटना लौटेगी। वीमेंस एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलने के लिए इंडियन महिला हॉकी टीम 4 नवम्बर को बिहार आएगी। 8 नवम्बर तक सभी टीमें बिहार आ जाएगी। इनके रहने की व्यवस्था बोधगया के होटल में किया गया है।