1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 20, 2019, 2:34:57 PM
- फ़ोटो
SHEOHAR: कानून व्यवस्था में सुधार के तमाम दावों के बाद भी शिवहर में अपराधियों के दुस्साहस में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है. ताजा मामला जिले के बेदौल का है जहां बेखौफ अपराधियों ने सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार से 20 लाख की रंगदारी की मांग की और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. हालांकि ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की लेकिन पुलिस की सुस्ती का आलम देखिए. शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और इस दौरान रोड कंस्ट्रक्शन में लगे ठेकेदार के जेसीबी ड्राइवर को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से ड्राइवर की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बता दें कि ठेकेदार पूर्व में मुखिया भी रह चुका है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और इस घटना को पुरानी अदावत से जोड़कर भी देख रही है. शिवहर से सौरभ की रिपोर्ट